Please wait

युवती से दुष्कर्म के आरोप में राजगंज थाने के एसआई गिरफ्तार

शिकायत में युवती ने लिखा था कि एसआई ने पुलिस थाने के पास स्थित अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म और शारीरिक शोषण किया। इस घटना से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया था।

14 Jan 2025

युवती से दुष्कर्म के आरोप में राजगंज थाने के एसआई गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी। दुष्कर्म मामले के आरोप में राजगंज थाने के सब इंस्पेक्टर (एसआई) सुब्रत गुण को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में जलपाईगुड़ी के राजगंज थाने के एसआई सुब्रत गुण के खिलाफ सिलीगुड़ी की एक युवती ने शुक्रवार रात सिलीगुड़ी महिला पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में युवती ने लिखा था कि एसआई ने पुलिस थाने के पास स्थित अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म और शारीरिक शोषण किया। इस घटना से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया था।

घटना के संबंध में जलपाईगुड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक जलपाईगुड़ी एसपी उमेश गणपत खंडाबहाले ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मंगलवार सुबह आरोपित थानेदार को जलपाईगुड़ी महिला थाने ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद राजगंज थाने के थानेदार को मीडिया की नजरों से बचाते हुए जलपाईगुड़ी जिला अदालत ले जाया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


युवती से दुष्कर्म के आरोप में राजगंज थाने के एसआई गिरफ्तार
शिकायत में युवती ने लिखा था कि एसआई ने पुलिस थाने के पास स्थित अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म और शारीरिक शोषण किया। इस घटना से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News